देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश हुई, आज ओले गिरने की आशंका है। राजस्थान में शुक्रवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में जमकर ओले गिरे। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश की कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ में भी शनिवार को ताजा बर्फ गिरी। देशभर में बारिश की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिन से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट…
Read More
11 राज्यों में बारिश का अलर्ट:MP-राजस्थान में ओले गिर सकते हैं, केदारनाथ में बर्फबारी; यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत
