गुजरात के सूरत स्थित शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग ने 800 राजस्थानियों को बर्बाद कर दिया। पहली बार 25 फरवरी को बेसमेंट में आग लगी। आग बुझाने के अगले दिन 26 फरवरी की सुबह मार्केट के टॉप फ्लोर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मार्केट में दूसरे दिन लगी आग को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसके कारण भी बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 25 फरवरी को लगी आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी। इसके बाद मार्केट की लाइट काट दी गई थी। ऐसे में दोबारा शाॅर्ट सर्किट होना भी संभव नहीं था। एक तर्क यह दिया जा रहा है कि शायद बेसमेंट में लगी आग में कोई चिनगारी बच गई। एक बार के लिए ये तर्क मान भी लें तो बेसमेंट में लगी आग की चिंगारी से टॉप फ्लोर में आग लगना संभव नहीं है। इसके अलावा एक बड़ा सवाल ये भी है कि आग बुझाने में इतना वक्त क्यों लगा…
Read More