सीएम योगी ने कहा- दुनिया मेरे बारे में कुछ भी सोचे, मैंने भगवा पहना है। मुझे इस पर गर्व है। एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी। राम मंदिर, काशी और कुंभ के बाद आगे क्या? इस सवाल पर उन्होंने कहा- बजट में मथुरा-वृंदावन को फंड आवंटित किया गया है। वहां के भी काम होंगे। जब मौका मिले तो चूकना नहीं चाहिए। सीएम योगी ने बुधवार को RSS के मुखपत्र पाञ्चजन्य के एक कार्यक्रम में ये बातें कही। संभल से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा- संभल एक सच्चाई है। जबरन किसी पर कब्जा कर उसकी आस्था को चोट पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस्लाम को उदय हुए सिर्फ 1400 साल हुए हैं…
Read More