ओडिशा में कांग्रेस ने अपने 14 विधायकों के निलंबन के विरोध में गुरुवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। विधानसभा घेरने के लिए कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई। दरअसल 25 मार्च को सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप में कांग्रेस के 12 विधायक निलंबित कर दिए गए थे। निलंबन के बावजूद कांग्रेस सदन के वेल में प्रदर्शन करते रहे। बाद में विधानसभा के बाहर महात्मा गांधी मार्ग पर विधायकों ने रात बिताई। 26 मार्च को कार्यकर्ता विधानसभा की बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई। सदन के भीतर कांग्रेस के बचे हुए दो विधायकों तारा प्रसाद बाहिनीपति और रमेश जेना ने यह मुद्दा उठाते हुए प्रदर्शन किया। दोनों विधायक सदन की वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद स्पीकर ने अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें भी निलंबित कर दिया। इसके बाद आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 26 मार्च के प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…
Read More