उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दैनिक भास्कर ने गूगल न्यूज इनिशिएटिव के साथ मिलकर जर्नलिस्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम और यूजर अवेरनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफलतापूर्वक शुरुआत की है। सूचना तंत्र को बढ़ाने और स्थानीय भाषा में खबर पढ़ने की आदत को बढ़ाने के लिए पहल की। यूपी के 200 से अधिक पत्रकारों को ट्रेनिंग दी गई है। एक लाख से अधिक लोकल न्यूज को सत्यापित करने के साथ जांचा गया है। इसके साथ ही 5 लाख से ज्यादा यूजर्स को विश्वसनीय खबर के सोर्स को पहचानने और हाई क्वालिटी जर्नलिज्म कितना जरूरी है यह बताया गया है। डिजिटल युग में फेक न्यूज की पहचान आज के समय में तेजी से शेयर किए जाने वाले डिजिटल कंटेंट के बीच विश्वसनीय पत्रकारिता पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी हो गया है। दैनिक भास्कर की यह पहल पत्रकारों और आम जनता दोनों को सच और झूठ में फर्क करने का साधन उपलब्ध कराती है…
Read More
दैनिक भास्कर-गूगल न्यूज इनिशिएटिव का ट्रेनिंग प्रोग्राम:200 से ज्यादा पत्रकारों को दी गई ट्रेनिंग
