क्लाइमेट एक्टविस्ट सोनम वांगचुक ने लेह में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगे इलाकों में पश्मीना मार्च निकालने का ऐलान किया है। 7 अप्रैल को निकाले जाने वाले पशमीना मार्च में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए लद्दाख प्रशासन ने लेह में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही इंटरनेट बैन का आदेश भी जारी किया है। आदेश के मुताबिक इंटरनेट सर्विस को 2G तक कम कर दिया जाएगा। यह आदेश लेह शहर और उसके आसपास के 10 किमी के दायरे में शनिवार शाम 6 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक लागू होगा। यह पशमीना मार्च लद्दाख के उन चारागाहों में चीनी घुसपैठ को उजागर करने और पारिस्थितिक रूप से नाजुक क्षेत्र की जमीनी हकीकतों को सामने लाने के लिए निकाला जाना है। वांगचुक का दावा है कि चीन ने करीब 4000 वर्ग किमी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पश्मिनी चरवाहे मार्च में शामिल होंगे जो बताएंगे पहले चारागाह कहां थी और आज कहां है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा- शांति भंग होने की संभावना
लेह के जिला मजिस्ट्रेट संतोष सुखदेव ने शुक्रवार को CrPC की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। उनका कहना है कि जिले में शांति भंग होने की संभावना है। एक और नोटिस के मुताबिक किसी भी जुलूस…
Read More
पशमीना मार्च से पहले लेह में धारा 144 लागू:10KM के एरिया में इंटरनेट बैन; वांगचुक का आरोप-चीन ने 4000 वर्ग किमी जमीन हड़पी
