वारिस पंजाब दे अकाली दल मोगा जत्थेबंदी के बैनर तले वायरल हुई एक चैट से पिछले 24 घंटे से पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है। वहीं अब पंजाब पुलिस भी इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने मोगा के साइबर थाने में इस संबंधी केस दर्ज किया है। साथ ही कुल 4 लोगों की पहचान कर दो को राउंडअप किया है। राउंड किए गए लोगों में एक मोगा और दूसरा खन्ना का रहने वाला है। चैट में शामिल लोगों को राउंड अप किया जाएगा। हालांकि उन्होंने आरोपियों को आयु बताने से मना कर दिया। मोगा रेंज के डीआईजी अश्वनी कपूर ने कहा कि हम पंजाब की अमन-शांति को भंग नहीं होने देंगे। जल्दी ही सारे आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। इससे पहले दिन में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को शैतान तक कहा था। उन्होंने उसकी एक पुरानी फोटो मीडिया में दिखाकर पत्रों से पूछा क्या आप इसे जानते है। गृहमंत्री समेत तीन नेताओं पर अटैक की बात थी जैसे ही यह खबर पता चली कि अमृतपाल सिंह पर लगे एनएसए की अवधि बढ़ाई जा रही है। उसके बाद से सोशल मीडिया पर एक वॉट्सऐप ग्रुप की चैट वायरल हो गई। इसमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू…
Read More
