छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ में सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गोलीबारी में करीब 20 से ज्यादा नक्सली मारे जाने की खबर है। फिलहाल इस मामले को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। दो दिन पहले ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। मौके से शव और हथियार को बरामद कर लिया गया। पिछले 14 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। IED ब्लास्ट की चपेट में आकर सहायक कमांडेंट घायल एनकाउंटर के बीच सोमवार को यहां CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि उन्हें अपना पैर गंवाना पड़ा। घायल कमांडेंट को दिल्ली रेफर किया गया है। यहां एम्स में उनका इलाज जारी है। मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। घटनास्थल से विस्फोटक भी बरामद मंगलवार को बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि…
Read More