ग्वालियर में नहाने के साबुन में ब्लेड निकलने का मामला सामने आया है। दोस्तों के साथ खेलकर घर पहुंचे 10 साल के बच्चे ने जब डिटॉल साबुन चेहरे पर घिसा तो उसे कुछ तेज चुभा। उसने देखा कि गाल में कट लग गया है और खून बह रहा है। उसने परिजन को आवाज देकर बुलाया। पिता जब बाथरूम में पहुंचे तो साबुन में ब्लेड दिखी। बच्चे के पिता ने मंगलवार को इस मामले में उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई है। घटना सोमवार शाम आनंद नगर बहोड़ापुर की है। यहां रहने वाले अंगद सिंह तोमर के घर का किराना सामान पास ही के मोहित किराना स्टोर से आता है। 21 मई को राशन के साथ ही उन्होंने 10-10 रुपए वाले 10 साबुन खरीदे थे। पिता दूसरा साबुन लाए…
Read More
डिटॉल साबुन में निकली ब्लेड, बच्चे का गाल कटा:ग्वालियर में नहाते समय बहने लगा खून; पिता ने उपभोक्त
