दक्षिण अमेरिकी देश पेरू ने दावा किया है कि उनके एक नागरिक दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। मार्सेलिनो अबाद टॉलेन्टिनो उर्फ ‘माशिको’ नाम के शख्स की उम्र करीब 124 साल है। बीते 5 अप्रैल को ही उन्होंने अपना 124वां जन्मदिन मनाया है। वे अब तक सबसे ज्यादा समय तक जीने वाले इकलौते व्यक्ति भी हैं। वे पेशे से किसान रहे हैं। खाने में फल और मीट लेते हैं। साथ ही उन्हें कोका की पत्तियां चबाना पसंद है। अब विशेषज्ञ उनके जन्म से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की जांच करेंगे। हाल ही में इंग्लैंड के जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड को आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान घोषित किया गया है।…
Read More
पेरू गवर्नमेंट का दावा-हमारे यहां दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति:उम्र 124 साल; जल्द ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज होगा
