देश में कोरोना के नए वैरिएंट से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 4 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 2 और दिल्ली, केरल में 1-1 मरीज ने जान गंवाई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक कोरोना से 113 की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा केरल में 36 और महाराष्ट्र में 31 है। दिल्ली में भी 13 मौतें हुई हैं। देश के 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के 6483 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल में 1384 मामले हैं। गुजरात में 1105 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 163 नए केस सामने आए हैं। राज्यों से कोरोना अपडेट…
Read More
