पंजाब सरकार ने भारत-पाक सीमा से सटे अजनाला क्षेत्र में रावी नदी के कारण हर साल होने वाले बाढ़ के नुकसान, तस्करी और सुरक्षा चुनौतियों को लेकर केंद्र सरकार से फंड की मांग की है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से दिल्ली में मुलाकात की है और उन्हें पत्र भी सौंपा है। जिसमें बाढ़ की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक सहयोग की अपील की है। कुलदीप धालीवाल ने पत्र में लिखा कि भारी बारिश के दौरान अमृतसर के अजनाला के पास रावी नदी के इलाकों में बाढ़ से न केवल किसानों की खेतीबाड़ी को नुकसान होता है। बल्कि सीमा पर तैनात सेना और बीएसएफ की चौकियों को भी गंभीर क्षति होती है…
Read More
