बिहार के 4 जिलों में आबादी से ज्यादा आधार कार्ड बनाए गए हैं। किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया मुस्लिम बाहुल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की बॉर्डर से सटे इलाके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज की आबादी 20 लाख 26 हजार 541 है, लेकिन यहां 21 लाख 31 हजार 172 आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। मतलब यहां आबादी से 1 लाख अधिक आधार कार्ड बनाए गए। किशनगंज में मुस्लिमों की आबादी 68 फीसदी है। यहां आधार सैचुरेशन 126% है यानी कि यहां 100 लोगों पर 126 आधार कार्ड जारी हुए हैं। ऐसा ही हाल कटिहार का है यहां की मुस्लिम आबादी 44 फीसदी है। यहां का आधार सैचुरेशन 123% है। मतलब इस जिले में भी 100 लोगों पर 123 आधार कार्ड बनाए गए। बिहार में औसत आधार सैचुरेशन 94% है। अररिया में मुस्लिमों की आबादी 43% है। यहां का आधार सैचुरेशन 123% है। यहां भी 100 लोगों पर 123 आधार कार्ड बनाए गए। पूर्णिया में भी मुस्लिमों की आबादी 38% है…
Read More