भारत के राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के LG पोस्ट से रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह कविंदर गुप्ता को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। कविंदर गुप्ता, जम्मू-कश्मीर के एक सीनियर भाजपा नेता हैं और महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का और पुसपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की घोषणा के मुताबिक ये नियुक्तियां इन सभी के कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। कौन हैं लद्दाख के LG पद से इस्तीफा देने वाले बीडी मिश्रा बीडी मिश्रा भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के काउंटर हाईजैक फोर्स के पूर्व कमांडर हैं…
Read More
