विमानों की सुरक्षा देखने वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया में कई बड़ी खामियां पकड़ी हैं। इनमें पायलटों और केबिन क्रू की ट्रेनिंग, उनके आराम और ड्यूटी के नियम और उड़ान भरने-उतरने से जुड़े मानकों में करीब 100 तरह की गड़बड़ियां शामिल हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इनमें से सात गड़बड़ियां ‘लेवल-1’ की हैं। ये सबसे गंभीर सुरक्षा जोखिम की मानी जाती हैं और एयरलाइन को इन पर तुरंत ठीक करने की कार्रवाई करनी होती है। एअर इंडिया ने एक बयान में इन ऑडिट नतीजों को स्वीकार किया है और कहा है कि वे तय समय के अंदर DGCA को अपना जवाब देंगे। 4 कारण बताओ नोटिस भेज चुका है DGCA
एअर इंडिया के गुरुग्राम में बने मुख्य सेंटर पर 1 से 4 जुलाई तक एक विस्तृत ऑडिट हुआ था। इसमें फ्लाइट ऑपरेशन…
Read More
