महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई मुलाकात को महज एक औपचारिक मुलाकात बताया है। उन्होंने कहा कि इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं। राजनीति में भेंट-मुलाकात की परंपरा रही है। अजीत पवार ने वर्धा में मीडिया से बातचीत करते हुए ये बयान दिया। फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। यह बैठक राज-उद्धव गठबंधन के पहले राजनीतिक प्रयास के असफल होने के एक दिन बाद हुई है। 20 अगस्त को हुए बेस्ट क्रेडिट सोसायटी चुनावों में राज और उद्धव के साझा उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। यूबीटी (उद्धव ठाकरे की शिवसेना) और मनसे (राज ठाकरे की पार्टी) का एक भी प्रत्याशी नहीं जीत पाया। राज और उद्धव 2005 के बाद राजनीतिक रूप से अलग हो गए थे…
Read More
