रूस और भारत के बीच S-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद बढ़ाने को लेकर बातचीत चल रही है। रूस की न्यूज एजेंसी TASS ने एक सीनियर डिफेंस ऑफिसर के हवाले से बताया कि रूस भारत को S-400 की सप्लाई बढ़ाने के लिए तैयार है। SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत के बाद ये यह दावा किया गया है। 2018 में भारत ने रूस के साथ 5 S-400 सिस्टम खरीदने की डील की थी। यह डील 5.4 बिलियन डॉलर (करीब ₹48 हजार करोड़) थी। अब तक भारत को तीन S-400 सिस्टम मिल चुके हैं और बाकी दो की डिलीवरी 2026-27 तक हो जाने की उम्मीद है। ये वहीं डिफेंस सिस्टम है जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों को हवा में ही मारकर नाकाम किया था। जवाब में भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में तैनात HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। पाक इसे चार साल पहले चीन से खरीदा था। इस डील से अमेरिका भारत पर सैंक्शन लगा सकता है इस सौदे को लेकर कुछ चुनौतियां भी हैं। अमेरिका ने भारत को S-400 खरीदने पर CAATSA कानून के तहत सैंक्शन की चेतावनी दी थी। दूसरी तरफ…
Read More
