पटना जंक्शन से 50 मीटर दूर पाल होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने आसपास के 3 होटलों को चपेट में ले लिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। पाल होटल से एक शव निकाला गया है। जबकि पास के अमृत होटल से मां-बेटी का शव निकाला गया है। आग की लपटों के बीच 35 लोगों को निकाला गया है। 15 को अस्पताल भेजा गया है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक फायर ब्रिगेड की 51 गाड़ियां लग चुकी हैं। रेस्क्यू के लिए टीम होटल के अंदर गई है। हादसे के बाद पटना स्टेशन जाने वाले रास्ते को फिलहाल बंद किया गया है। बिल्डिंग 4 मंजिला थी। सभी फ्लोर पर आग फैली हुई थी। बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा का भी सहारा लिया गया। बताया जाता है कि आग लगने से होटल में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुए। इससे आग भड़क गई। आग ने होटल की पास वाली बिल्डिंग को भी जद में ले लिया था। चश्मदीद ने बताया आग कैसे लगी होटल में नाश्ता करने पहुंचे BSF जवान ने बताया कि मैं ऑर्डर देने के बाद हाथ धोने गया था। वो लोग मसाला डाल रहे थे। अचानक प्लास्टिक में आग लगी फिर सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पहला सिलेंडर ब्लास्ट हुआ फिर दूसरा सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। नीचे से ऊपर आग फैलते चले गई। तीन लोग नीचे कूद गए। एक महिला भी जान बचाने के लिए नीचे कूदी। एक युवक के पैर टूट गया। करीब 45 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।…
Read More