हिसार में स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर 21 सितंबर को प्रदेश का पहला एयर शो होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर आज शनिवार को फाइनल रिहर्सल की जाएगी। रिहर्सल का समय सुबह 9 बजे रखा गया है। वहीं हवाई अड्डे पर सूर्य किरण की टीम पहुंच गई है। सूर्य किरण की टीम में शामिल पायलटों ने हिसार के शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार को एयर शो का निमंत्रण उनके घर जाकर दिया है। 2019 में बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना की हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमान टकराने के दौरान हादसे में साहिल गांधी शहीद हो गए थे। बताया जा रहा है कि हिसार में करतब दिखाने वाली टीम में साहिल गांधी के दोस्त हैं और उन्होंने साहिल के पीएलए स्थित उनके घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने खास निमंत्रण शहीद के परिजनों को दिया है। बता दें कि रिहर्सल के दौरान 9 जहाज एक साथ करतब दिखाएंगे। एयर शो देखने हजारों की भीड़ उमड़ेगी
हरियाणा के पहले एयर शो को देखने हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए प्रशासन ने कई एकड़ में फैले मैदान की सफाई करवाई है और वहां दरियां बिछाई गई हैं। इन सबके अलावा 15 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई हैं। वीआईपी के लिए सोफे का इंतजाम किया है। एयर शो को देखने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी हिसार आ रहे हैं। हजारों लोग खुले मैदान में खड़े होकर भी विमानों के करतब देख सकेंगे। प्रशासन की ओर से पार्किंग व्यवस्था…
Read More
