पहला केस: तारीख 8 मई 2025। बालाघाट के वारासिवनी में एक एक्सीडेंट में बाइक सवार चिनेश सोनवाने की मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर में लिखा कि मोटरसाइकिल की सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर हो गई थी। इसके बाद बीमा क्लेम की रकम के लिए दावा किया गया। जब जांच हुई तो पता चला कि चिनेश की मौत बाइक फिसलने से हुई थी। दूसरा केस: इसी तरह मैहर जिले के अमरपाटन में रहने वाले अखिलेश यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। अखिलेश ने रिपोर्ट लिखाई कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी…
Read More