जेल में बंद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने पति पर पाकिस्तान से जुड़े होने के आरोपों का खंडन किया है। न्यूज एजेंसी PTI से उन्होंने रविवार को कहा कि वांगचुक ने हमेशा गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया है और 4 सितंबर की हिंसा के लिए CRPF जिम्मेदार हैं। अंगमो ने स्पष्ट किया कि उनके पति की पाकिस्तान की यात्राएं जलवायु परिवर्तन से जुड़ी थीं। कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित सम्मेलन में गए थे। हिमालय के ग्लेशियर के पानी में हम भारत या पाकिस्तान नहीं देखते। गीतांजलि अंगमो हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव लर्निंग (एचआईएएल) की सह-संस्थापक हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने पति से संपर्क नहीं कर पाई हैं। गिरफ्तारी का आदेश अभी तक नहीं मिला है और वे कानूनी कार्रवाई करेंगी। लद्दाख डीजीपी ने कहा था- वांगचुक पाकिस्तान के संपर्क में थे शुक्रवार को लद्दाख डीजीपी ने कहा था कि सोनम वांगचुक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव(PIO) के संपर्क में थे। इसे पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। दरअसल…
Read More