हरियाणा के पलवल में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर दिल्ली में पाकिस्तान एम्बेसी के एक कर्मचारी को भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भेजने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी तौफीक 3 साल पहले पाकिस्तान भी गया था। आरोपी वॉट्सएप के माध्यम से ये जानकारी पाकिस्तान भेजता था। उसके फोन से कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। इससे पहले नूंह जिले से भी पुलिस 3 आरोपियों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी गिरफ्तार किया गया था। सिलसिलेवार जानिए कैसे पकड़ा गया तौफीक…
Read More
PAK की जासूसी के आरोप में युवक गिरफ्तार:पलवल से 3 साल पहले पाकिस्तान गया, एम्बेसी के कर्मचारी को वॉट्
