पंजाब के अमृतसर में पुलिस और खालिस्तानी आतंकियों की मुठभेड़ हो गया। इन आतंकियों ने दीवारों और ट्रेनों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जिससे एक आतंकी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद वह और उसका साथी पकड़ा गया। दोनों आतंकी सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों आतंकियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनसे पूछताछ के बाद उनके 2 और साथियों को गिरफ्तार किया गया है। दीवारों और ट्रेनों पर भड़काऊ नारे लिखे थे
अमृतसर की कमिश्नरेट पुलिस ने जानकारी दी कि आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े चार सक्रिय आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग 17 अगस्त की रात दीवारों और ट्रेनों पर भड़काऊ नारे लिख रहे थे। जांच में पता चला कि इन आरोपियों का संबंध BKI के ऑपरेटिव शमशेर शेरा…
Read More