गुजरात में बुधवार को कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इससे वलसाड और नवसारी जिलों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। द्वारका में कल्याणपुर को पोरबंदर से जोड़ने वाला स्टेट हाईवे बह गया।कल्याणपुर के पास एक कार पानी में बह गई। वडोदरा में गरबा पंडाल ढह गए। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में 3,050 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 1 जून से 29 सितंबर तक बारिश-बाढ़ के कारण 104 लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ में सबसे ज्यादा 28 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा संभाजीनगर…
Read More
