हरियाणा में MBBS प्रवेश प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। पिछले साल की तरह दाखिले में घोटाले का आरोप लगाया गया है। देव धारीवाल और अन्य अभ्यर्थियों ने नियमों के खिलाफ प्रवेश देने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट को बताया गया कि इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया में धांधली कर पात्र उम्मीदवारों को बाहर कर दिया गया और सीटों का आवंटन नियमों के विपरीत किया गया है। याची पक्ष के वकील प्रदीप सौलथ ने बेंच को बताया कि याचिकाकर्ता दिव्यांग पूर्व सैनिकों के आश्रित हैं और उन्होंने पूर्व सैनिक कोटे के तहत एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन किया था…
Read More