पंजाब में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले नवनीत चतुर्वेदी की कस्टडी के लिए चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस में ड्रामा चला। मंगलवार को रोपड़ पुलिस नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने चंडीगढ़ पहुंची। जबकि चंडीगढ़ पुलिस ने नवनीत चतुर्वेदी को सिक्योरिटी दे रखी है। इस पर बवाल हो गया। सुखना लेक पर रोपड़ के SP गुरदीप सिंह और चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना के प्रभारी नरेंद्र पटियाल के बीच तीखी बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया की चंडीगढ़ की SSP को मौके पर आना पड़ा। वह नवनीत को चंडीगढ़ पुलिस के हेडक्वार्टर ले गईं। पंजाब पुलिस के अधिकारी भी यहां पहुंचे। इसके बाद नवनीत को सेक्टर-3 थाना लाया गया। जहां रात 11 बजे दोनों पुलिस के अधिकारियों के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान पंजाब पुलिस के जवानों की एक बस और एंटी रॉयट दस्ता लेकर कई अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। वहीं थाने के बाहर चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। लेकिन नवनीत को पंजाब पुलिस को नहीं सौंप गया नवनीत चतुर्वेदी की ओर से विधायकों की फर्जी स्टैंप बनाए जाने के कारण उसके खिलाफ रोपड़ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया। इसी केस में पुलिस टीम उसे अरेस्ट करने पहुंची थी। उधर…
Read More