दीपावली के बाद आज (मंगलवार) राजस्थान की हवा जहरीली हो गई है। देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में प्रदेश का भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) भी शामिल है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का लेवल 300 के पार (रेड जोन) चला गया है। जयपुर, अजमेर, अलवर सहित कई अन्य शहरों की भी स्थिति ठीक नहीं है। यहां का AQI लेवल 200 के पार है। प्रदेश की हवा में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही सांस और अस्थमा के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मरीजों को डॉक्टर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। राजस्थान के जिन एरिया में AQI लेवल सोमवार को 130 से 170 के बीच था। आज (मंगलवार) वह बढ़कर 200 के पार चला गया है। भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) तो रेड जोन में आ गया है। यहां का AQI लेवल 338 रहा। भिवाड़ी में सबसे ज्यादा हालात खराब
राजस्थान के शहरों की बात करें तो औद्योगिक क्षेत्र और एनसीआर का एरिया भिवाड़ी सबसे ज्यादा खराब रहा। यहां का AQI लेवल 338 रहा। धौलपुर में AQI लेवल 264 पर दर्ज हुआ। अजमेर…
Read More
