पश्चिम बंगाल के आसनसोल में तीन हजार से ज्यादा लोगों के साथ 350 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने चिटफंड कंपनी बनाकर बेहतर रिटर्न का लालच दिया और पूरा पैसा लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ितों ने कहा कि शुरुआत में कुछ लोगों को बेहतर रिटर्न दिया गया था लेकिन बाद में आरोपी ने पैसा देना बंद कर दिया। पैसे की बात करने पर बहानेबाजी करने लगा। बीजेपी ने दावा किया है कि ठगी का आरोपी TMC अल्पसंख्यक विंग के अध्यक्ष शकील अहमद का बेटा तहसीन अहमद है। भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय कहा कि क्या ममता बनर्जी की सरकार आरोपी पर एक्शन लेगी…
Read More