पंजाब के तरनतारन में चल रहे उप-चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा है। सीएम मान ने तरनतारन के विभिन्न इलाकों में रोड शो निकाला और संबोधन किया। इस दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी साथ थे। सीएम भगवंत मान से रोड शो के दौरान एक किसान ने पराली जलाने व आ रही मुश्किलों पर सवाल पूछ लिया। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर तंज कस दिया। सीएम मान ने कहा कि अभी तो पंजाब में पराली जली नहीं है और दिल्ली वालों ने पंजाब को दोष देना शुरू कर दिया। यहां दिल्ली वाले और दूसरी तरफ लाहौर वाले पंजाब को धुएं के लिए कोसते हैं। क्या पंजाब का धुआं 360 डिग्री घूमता है। वहीं…
Read More
