उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम में बुधवार सुबह नंवबर की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पूरा मंदिर परिसर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया, जिससे धाम का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दिया। मौसम में आए अचानक बदलाव से तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। भक्त ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों के साथ भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। इस साल अब तक 15 लाख 90 हजार 550 लोग बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ के कपाट 25 नवंबर 2025 को दोपहर 02:56 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस साल कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर तय की गई थी। बद्रीनाथ में बर्फबारी के 4 PHOTOS…
Read More