पुलिस ने पहले हमारे रिश्तेदार टेलर मोहम्मद शफी को सुबह बुलाया था। फिर शाम को भी बुलाया था। पुलिस के बुलाने पर वो चले गए थे। रात में हमने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। हमें नहीं पता था कि वो उसी थाने में अंदर थे। हम लोग घायलों की मदद करने लगे थे। हमें पुलिस स्टेशन से 300 से 600 मीटर दूर तक बॉडी पार्ट्स मिले। तभी हमें पता चला कि टेलर मोहम्मद शफी की भी जान चली गई है। उसके घर में अब कोई कमाने वाला नहीं रहा। ये कहना है 14 नवंबर की रात करीब 11:22 बजे श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए शफी के रिश्तेदार का। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हैं। इनका 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि ये एक हादसा था। विस्फोटक से सैंपलिंग के दौरान ब्लास्ट हुआ। मारे गए 9 लोगों में से एक इंस्पेक्टर…
Read More