पंजाब के लुधियाना में नगर कीर्तन में गोली लगने से घायल बच्चा पार्थ 16 दिन से प्राइवेट अस्पताल के ICU में दाखिल है। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। परिवार के पास जितना पैसा था वो इलाज में खर्च कर चुका है। अब अस्पताल का बिल देने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। अब तक अस्पताल में 8 लाख रुपए का बिल बन चुका है। जिसमें से 2 लाख रुपए परिवार जमा कराए हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है तो रोजाना बिल बढ़ता जा रहा है। शहर की प्रमुख संस्था सिटी नीड्स बच्चे की मदद के लिए आगे आई है। सिटी नीड्स ने शहरवासियों से अपील की है कि बच्चे की मदद के लिए पैसे दें…
Read More