एशियाटिक लॉयंस के लिए फेमस गुजरात के गिर फॉरेस्ट से एक रोचक नजारा सामने आया है। सासण में सफारी के दौरान पयर्टकों के सामने से एक साथ 11 शेरों का झुंड गुजरा। शेरों के पीछे चार-पांच जिप्सियों में पर्यटक सवार थे, जो यह दृश्य देखकर रोमांचित हो उठे। तीन शेरनियों के साथ थे 8 शावक
सफारी की एक जिप्सी के ड्राइवर वकार रानिया ने बताया कि आमतौर पर रास्ते में एक-दो शेर ही नजर आते हैं। लेकिन बीते रविवार को हमने हैरतअंगेज नजारा देखा। मेरी जिप्सी के सामने से ही 11 शेरों का यह परिवार गुजरा। इसमें तीन शेरनियों के साथ 8 शावक थे। 891 शेर हो चुके हैं गिर फॉरेस्ट में
हाल ही में हुई शेरों की गणना में शेरों और शेरनियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विधानसभा में CM भूपेंद्र पटेल ने शेरों की गिनती के बाद नए आंकड़े जारी किए थे। साल 2020 में 674 शेर थे…
Read More