महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार शाम एक कार ने शिवसेना (शिंदे गुट) की पूर्व विधायक निर्मला गावित को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि निर्मला कई फीट दूर जाकर गिरीं। वहीं, कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सड़क किनारे एक घर में लगे CCTV में कैद हो गई। फुटेज में दिखा कि निर्मला सड़क की बाईं तरफ अपने पोते के साथ टहल रही थीं। उनके साथ एक और महिला भी थी। तभी पीछे से अचानक एक कार आई और निर्मला को टक्कर मार दी। उनका पोता कार की चपेट में आते-आते बचा। फिलहाल निर्मला एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के 4 विजुअल देखिए…
Read More
