कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते एक AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। इसमें PM को चायवाला दिखाया गया है। उनके हाथ में चाय की केतली है। दूसरे हाथ में ग्लास है। वे (मोदी‌) जोर-जोर से ‘चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए’ बोलते दिखाया गया गया है। AI वीडियो में PM रेड कारपेट पर चल रहे हैं। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे लगे हैं। इनमें भाजपा का भी झंडा है। इस AI वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पोस्ट किया है। रागिनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘ब ई कौन किया बे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा…
Read More