इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला ने कहा कि एस्ट्रोनॉट्स के लिए डेंटल हेल्थ बहुत जरूरी होती है। उन्होंने बताया कि एस्ट्रोनॉट्स को इमरजेंसी मेडिकल सिचुएशन संभालने की ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन अंतरिक्ष में डेंटल सर्जरी संभव नहीं होती। इसलिए स्पेस मिशन से पहले उन्होंने दो अक्ल दाढ़ निकलवाईं। शुक्ला ने आईआईटी बॉम्बे में बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि जब किसी को स्पेस में जाने की ट्रेनिंग दी जाती है तो अक्ल दाढ़ निकाल दी जाती है। सिलेक्शन के दौरान बहुत से लोगों (जो एस्ट्रोनॉट्स बनने की चाह रखते हैं) उनके दांत निकलवाए गए। उन्होंने कहा- आपको किसी भी इमरजेंसी या किसी भी सिचुएशन का ध्यान रखने के लिए मेडिकली ट्रेनिंग दी जाती है…
Read More
शुभांशु शुक्ला बोले-स्पेस में जाने के लिए अक्ल दाढ़ निकलवाईं:एस्ट्रोनॉट्स के लिए डेंटल हेल्थ जरूरी, अंतरिक्ष में सर्जरी नहीं कर सकते
