ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दिमाग में ट्यूबलाइट है। उन्होंने कहा कि सरमा को संविधान की समझ नहीं है। ओवैसी ने शनिवार को कहा था इस देश की PM हिजाब वाली बेटी भी बन सकती है। इसके जवाब में हिमंत ने कहा था कि संवैधानिक रूप से इसपर कोई रोक नहीं है। कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र है और प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू व्यक्ति ही होगा। AIMIM प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हिमंत ने संविधान की शपथ ली है। यह संविधान में कहां लिखा है…
Read More
ओवैसी बोले-असम CM के दिमाग में ट्यूबलाइट है:उनको संविधान की समझ नहीं; हिमंता ने कहा था
