जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और लेफ्टिनेंट कर्नल भवानी सिंह ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को दो मोर्चों पर हराकर उसका भूगोल बदल दिया था। भवानी सिंह की 10 पैरा कमांडो टीम के दो ग्रुपों ने पाकिस्तान के अंदर 80 किलोमीटर जाकर छाछरो, नगरपारकर और विरावा पर कब्जा कर लिया था। पाकिस्तान में इस सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी रणनीति भवानी सिंह ने ही तैयार की थी। पाकिस्तान पर हमले के लिए ऑपरेशन ‘कैक्टस लिली’ के नाम से भवानी सिंह ने लंबे समय से रणनीति बनाई थी। केवल 125 स्पेशल फोर्स के जवानों ने लेफ्टिनेंट कर्नल भवानी सिंह की अगुवाई में हजारों पाकिस्तानी सैनिकों को हराया और हमारे एक भी सैनिक की शहादत नहीं हुई। छाछरो (पाकिस्तान) में कब्जे के बाद वहां अलग से कलेक्टर तक लगाया। यह इलाका काफी समय तक भारत के कब्जे में रहा। शिमला ​समझौते के वक्त छाछरो का इलाका वापस पाकिस्तान को दिया गया था। जयपुर में 15 जनवरी को आर्मी डे परेड होगी। इस मौके पर खास सीरीज के तहत आज पढ़िए ब्रिगेडियर भवानी सिंह की छाछरो विजय की कहानी…
Read More