खरगोन में मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हे के मामा को हार्ट अटैक आ गया। वे नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़े। परिजन ने इसे उनका डांस स्टेप ही समझा। कुछ देर तक जब वे नहीं उठे तो रिश्तेदार उनकी तरफ बढ़े। उन्हें निढाल देखकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। मामला खरगोन के वझरा गांव का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़वानी में पिपलुद गांव के रहने वाले घनश्याम यादव (40) अपने भांजे की शादी में वझरा आए थे। मंगलवार रात को मेहंदी की रस्म थी। इस दौरान घनश्याम अपनी पत्नी के साथ नाच रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी जश्न में शामिल थे। देखिए…
Read More
शादी में डांस करते-करते आया हार्ट अटैक, VIDEO:खरगोन में मेहंदी की रस्म में दूल्हे के मामा की मौत, पत्नी के साथ नाच रहे थे
