दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को सोमवार (20 मई) की शाम करीब 5.45 बजे सीएम आवास लाया गया। दिल्ली पुलिस 13 मई को AAP सांसद के साथ हुए घटना का सीन रिक्रिएट कर रही है। इससे पहले 17 मई की शाम 6.30 बजे दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल को सीएम आवास लेकर पहुंची थी और सीन रिक्रिएट किया था। पुलिस स्वाति को लेकर यहां से शाम 7:10 बजे बाहर निकली थी। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान और 16 मई को दर्ज FIR में स्वाति ने आरोप लगाया है कि बिभव कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे…
Read More
बिभव को लेकर दिल्ली पुलिस CM आवास पहुंची:मालीवाल केस का सीन रीक्रिएट किया; AAP सांसद ने मारपीट-बदसलूकी का आरोप लगाया है
