बेंगलुरु के नेलमंगला में 70 साल की एक महिला की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय उनका पैरालाइज्ड पति बिस्तर पर उनके पास ही लेटा था। ऐसा लग रहा था कि पति को पत्नी की हत्या की भनक भी नहीं लगी है। आरोपी महिला की हत्या के बाद करीब 65 लाख रुपए के सोने के गहने लूटकर फरार हो गया। मृतका का नाम शोभा था। वह अपने पति रंगनाथ के साथ कोटे बेदी इलाके में रहती थीं। दंपती की कोई संतान नहीं थी। रंगनाथ पिछले 15 साल से पैरालाइज्ड और बिस्तर पर हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब रंगनाथ को फिजियोथेरेपी देने पहुंचे डॉक्टर ने शोभा का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा देखा। हत्या के आरोप पुलिस ने 36 साल के शिवकुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह एक दुकान का मालिक है और कपल के घर के पास ही रहता है। CCTV में रात 1:03 बजे घर में घुसता दिखा आरोपी पुलिस के अनुसार…
Read More