मुंबई क्राइम ब्रांच ने यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग केस में 14वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को आगरा से पकड़ा गया। ये शुभम लोनकर गैंग से जुड़ा है।
​
फरवरी 1-2 की रात जूहू के शेट्टी टावर पर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। ​प्रदीप शर्मा फरवरी से फरार था। मुख्य शूटर दीपक शर्मा को बहादुरगढ़ से पकड़ा गया था। हथियार सप्लायर आसाराम फसले भी गिरफ्तार हो चुका है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में एनसीपी के राज्य प्रमुख तटकरे के इस्तीफे की मांग ज्योतिषी अशोक खरात पर बलात्कार का आरोप लगा तो महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चकणकर ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। अब एनसीपी के महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे पर भी इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। ​ पार्टी की नेता संगीता तिवारी ने तटकरे पर आरोप लगाया कि वे चकणकर को बचाते रहे। दोनों को खरात के ‘अनुष्ठानों’ की जानकारी थी। पुणे के एनसीपी बैनर से उनकी तस्वीरें हटाई गईं। तटकरे ने इसे ‘निंदनीय’ कहा लेकिन इस्तीफे से इनकार किया। CJI बोले-AI को न्यायपालिका को मजबूत करना चाहिए…
Read More