इस भरी गर्मी में हर तरफ हाल बेहाल हैं। राजकोट के गेम जोन से लेकर दिल्ली के बेबी केयर सेंटर तक आग लगी हुई है। सेंटरों में भी। सिस्टम में भी और सरकारी नियम-कानूनों में भी। वर्षों से बिना परमीशन चल रहे गेम ज़ोन की किसी ने सुध नहीं ली। अब कह रहे हैं ऐसे कई गेम ज़ोन हैं जो बिना परमीशन के चल रहे हैं। बेबी केयर भी बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे हैं। जिसमें आग लगी वहाँ तो केवल पाँच बच्चों को रखा जा सकता था लेकिन इसके बावजूद इस सेंटर में 12 बच्चों को ठूँस रखा था। तेज और भीषण गर्मी ने तमाम लापरवाहियों को उजागर कर दिया। इस गर्मी में राजस्थान बुरी तरह तप रहा है। पिछले पाँच दिनों में यहाँ लू लगने से तीस लोगों की मौत हो चुकी है। हालाँकि प्रशासन और सरकार कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। दरअसल…
Read More