बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (74) का कुछ ही देर में बीकानेर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल मुखाग्नि देंगे। श्मशान घाट में करीब 5 क्विंटल लकड़ी का इंतजाम किया गया है। इसी की चिता बनाई जा रही है। अंतिम यात्रा आज सार्दुलगंज स्थित आवास से निकली। नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट सभी पहुंचे। 23 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बीकानेर में उन्हें शिवरतन अग्रवाल से ज्यादा ‘फन्ना बाबू’ के नाम से जाना जाता था। शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। उनके साथ परिवार के सदस्य भी 4 अलग-अलग चार्टर विमानों से पहुंचे। बड़ी पहचान छोड़ गए शिवरतन अग्रवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- शिवरतन अग्रवाल रिश्ते निभाने वाले थे। वह काफी लोकप्रिय थे। जब वे गोठ (सामूहिक भोज) करते तो अपने दोस्तों को बुला लेते थे। वे अपने पीछे एक बड़ी पहचान छोड़कर गए हैं। प्रतिभा पढ़ाई की मोहताज नहीं होती हैं। वे आठवीं पास थे। इसके बाद भी उन्होंने इतना बड़ा ब्रांड बनाया। हमेशा जमीन से जुड़े रहे। आज सुबह से ही उनके सार्दुलगंज स्थित आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत…
Read More
बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव-देह श्मशान घाट पहुंची:5 क्विंटल चंदन की लकड़ी से होगा अंतिम संस्कार, ‘फन्ना बाबू अमर रहे’ के नारे लगे
