दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 को तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। रनवे पर खड़ी फ्लाइट के अंदर एयर कंडीशनिंग (AC) बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रिफंड की मांग को लेकर नारेबाजी की। यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है…
Read More