मुंबई में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दादर के प्लाजा सिनेमा के पास एक BEST (नगर निकाय) बस ने 3 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 साल के एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बस का कंडक्टर भी शामिल है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोड़ पर ट्रैफिक धीमा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस गाड़ियों को रौंदते हुए निकल गई। बस की टक्कर के बाद तेज आवाज आई और सड़क पर गाड़ियों का मलबा बिखर गया। शिवाजी पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने वहां पहुंचकर गाड़ी में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर निकाला। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसे की 4 तस्वीरें… महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा महाराष्ट्र के ठाणे में 13 अप्रैल को सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई…
Read More