गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत विशाखापट्टनम निवासी 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी राधा गायत्री की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मसूरी-धनोल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में मृत मिली महिला के पिता परुपुदी सुधाकर ने बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद मसूरी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अपने दामाद सौम्या श्रीचरण पर बेटी की हत्या की साजिश रचने का शक जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। उनका कहना है कि दामाद पिछले कई महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और अब घटना को शराब सेवन या दुर्घटना से जोड़कर मामले को भटकाने की कोशिश की जा रही है। पिता बोले- नशीला पदार्थ जबरन पिलाया पिता ने बताया कि उनकी बेटी की मौत 15 जून को मसूरी के एक होटल में हुई थी। उनका कहना है कि उनकी बेटी शराब नहीं पीती थी…
Read More