दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को एनडीएमसी (NDMC) फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण 28 साल की आकृति सुतार गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। एम्स ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। उनकी शादी इसी साल 24 अप्रैल को अरस्तु सिक्का से हुई थी। शादी को अभी ढाई महीने ही हुए थे। आकृति के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। परिजन बोले- आकृति कभी सुसाइड नहीं कर सकती आकृति के छोटे भाई ने कहा कि उसकी बहन परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी और मानसिक रूप से बेहद मजबूत थी। वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसकी पिटाई करता था और दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाता था। परिजनों के अनुसार…
Read More