रतलाम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में गुरुवार दोपहर चूक का मामला सामने आया है। 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गडकरी के काफिले के सामने अचानक तीन युवक आ गए। घटना रतलाम जिले के शिवगढ़ ब्रिज के पास की है। केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल वाहन इन ग्रामीणों के बगल से गुजरते हुए दूसरी लेन से निकल गए। इन गाड़ियों की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तस्वीरों में पूरी घटना गुजरात जा रहे थे नितिन गडकरी इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। दिख रहा है कि हाईवे के बीच में खड़े तीन युवक गाड़ियों को रुकने का इशारा कर रहे हैं। गडकरी बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने राजस्थान पहुंचे थे। उन्होंने बूंदी से कोटा तक करीब 90KM की दूरी में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इसके बाद वे गुजरात जा रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार को रतलाम से भी गुजरे थे। ग्रामीण बोले- युवक बच्चों को सड़क पार करा रहे थे पुलिस ने मामले की पड़ताल की। युवकों के नाम शांतिलाल (32…
Read More