पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप को शनिवार को बांग्लादेशी बदमाश बांग्लादेश ले गए। घटना भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान इलाके के एक चाय बागान में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके परिवार का आरोप है कि इसी हफ्ते सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद बदला लेने के लिए उनका अपहरण किया गया। उन्होंने आगे बताया कि 20 बांग्लादेशी बदमाश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके खेत में पहुंचे। और दीपांकर को जबरन बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में ले गए। BSF ने बांग्लादेश से बातचीत की अपहरण के बाद BSF के जवान मौके पर पहुंचे और दीपांकर की रिहाई की कोशिश शुरू की। अधिकारियों ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी BGB के साथ फ्लैग मीटिंग भी की। हालांकि…
Read More
बंगाल से किसान को अगवा कर बांग्लादेश ले गए बदमाश:बॉर्डर पार कर आए 20 बांग्लादेशी; 4 दिन पहले ही घुसपैठ की कोशिश नाकाम हुई थी
